Saturday 13 October 2018

गुजराती समाज का पारंपरिक रास गरबा


बिलासपुर। श्री गुजराती समाज, टिकरापारा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के प्रांगण में आयोजित नवरात्रि महोत्सव की तीसरी रात्रि मंजीरा रास को समर्पित रही। पचास वर्ष और उससे अधिक आयु के रासधारियों ने मनमोहक ताली और डांडिया रास प्रस्तुत किया। इसके पूर्व बालक, बालिकाएं, युवक , युवतियों ने भी विभिन्न रास प्रस्तुत किये। गुजरात के सुरेन्द्र नगर से आये नितिन साधु एण्ड ग्रुप के गरबा गायक कासम भाई मोवर, बाबू भाई और गायिका रीना बारोट ने प्राचीन तथा नए गरबा गीतों की दिलकश प्रस्तुति दी। ढोल पर अगर सिंह नायक, समीर, आर्गन पर नितिन साधु, बेज पर संजय , रोटा पर सुनील नायक और ऑक्टोपेट पर सुधीर भाई ने आकर्षक संगत की। रास गरबा के अंत में विभिन्न वर्ग के विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस नवरात्रि में आयोजित बेस्ट गरबा प्लेयर कॉम्पिटिशन के परिणाम इस प्रकार हैं -
पहली रात्रि - 7 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं : प्रथम - दिवा कक्कड़, द्वितीय - तृप्शा जेठवा, 7 वर्ष से कम आयु के बालक: प्रथम - पार्थ जोशी, द्वितीय - अरहम, 7 वर्ष से 14 वर्ष तक के बालक :  प्रथम- करण दोषी, द्वितीय - आदित्य भानुशाली, 7 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाएं : प्रथम - वंशिका कक्कड़, द्वितीय - दिव्या द्रोण, अविवाहित युवक : प्रथम - श्रेयांश बाराई, द्वितीय - हार्दिक पोपट, अविवाहित युवतियां : प्रथम- यामिनी सोनी, द्वितीय - हिया सोनछात्रा, विवाहित पुरूष : प्रथम - केतन सुतारिया, द्वितीय- कुशल शाह, विवाहित महिलायें : प्रथम - सोनल बेन सोनी, द्वितीय - स्नेहा बेन जोबनपुत्रा।

 दूसरी रात्रि - 7 वर्ष से कम आयु की बालिकाएं : प्रथम - प्रियल ठक्कर, द्वितीय - निशिका सचदेव, 7 वर्ष से कम आयु के बालक: प्रथम - जश सोनछात्रा, द्वितीय - अहन शाह, 7 वर्ष से 14 वर्ष तक के बालक :  प्रथम- ओम भानुशाली, द्वितीय - विशाल कक्कड़, 7 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाएं : प्रथम - सारा मेहता, द्वितीय - महक गज्जर, अविवाहित युवक : प्रथम - हेतल सुब्बा, द्वितीय - जुबिन त्रिवेदी, अविवाहित युवतियां : प्रथम- श्रेया मिरानी,  द्वितीय - स्वाति सवानी, विवाहित पुरूष : प्रथम - अखिलेश ठक्कर, द्वितीय- दिलीप भाई तेजानी, विवाहित महिलायें : प्रथम - करिश्मा देसाई, द्वितीय - धारा मेहता।

No comments:

Post a Comment